Jinn ke prakar

 

Jinn Kya Hai. Jinn Ke Prakar.

जिन्न Jinn यह नाम मुस्लिम मजहब में काफी प्रचलित नाम है। मुस्लिम मजहब में भूतों को जिन्न के नाम से जाना जाता है। इस मजहब में ऐसा माना जाता है कि जिन्न दो तरह के होते है, एक तो वे जिन्न होते है, जो दुसरो की मदद करते है। ऐसे जिन्न लोगो को खूब पैसा और ताकत देते है। कई बार तो यह सुनने को भी मिलता है कि उस व्यक्ति के साथ एक जिन्न रहता है, जिसने उसको मालामाल कर दिया।

दूसरे वे जिन्न होते है, जो केवल दुसरो को चोट पहुँचाते है। ऐसे जिन्न को बुरा जिन्न कहा जाता है।

जिन्न भी कई तरह के होते है। पर इनमे से तीन मुख्य होते है।

(i) मरीद जिन्न [Marid Jinn]

यह जिन्न सबसे ताकतवर जिन्न होता है। यह खुद को इंसानो से ऊपर मानते है। इनके अंदर कई जादुई क्षमता होती है, जिस कारन से अगर यह आपके काबू में आ जाये तो ये आपकी इच्छा पूरी कर सकते है। ये जिन्न दूसरी दुनिआ में रहते है और वही से कभी-कभार हमारी पृथ्वी पर आते रहते है। यह दिखने में काफी भयानक और आकार में बड़े होते है।

(ii) शैतान [Shaitan]

जी हा, यह भी एक तरह का जिन्न Jinn ही है। इनके पास ऐसी शक्तियाँ होती है, जिससे यह इंसान के दिमाग़ को अपने हिसाब से नियंत्रित कर उनसे गलत काम करवा सकते है। आपने यह बात तो सुनी ही होगी कि हर एक इंसान में एक शैतान होता है।

(iii) इफरित [Ifrit Jinn]

यह भी बहुत ही ज्यादा ताक़तवर जिन्न होता है। यह हमारे साथ ही पृथ्वी पर रहता है और यह अपनी प्रजाति और इंसानो दोनों के साथ सम्बन्ध बना सकता है।

यह अपनी जाति को बढ़ाते है और यह भी माना जाता है कि यह इंसानों का ख़ून पीते है। इन्हें मारना काफी मुश्किल है। इन्हें ब्लैक मैजिक की मदद से मारा जा सकता है। लोगों का मानना है कि ये जब छोटे होते है, तब इन्हें आसानी से मरा जा सकता है।

ये जिन्न हमारे साथ रह रहे होते है, पर हम इन्हें पहचान नहीं पाते। क्योंकि ये इंसानी रूप में रहते है।

Comments

Popular posts from this blog

Aurat ki aatma hindi horror story

Ek khooni hatyara

Ghost of cemetry hindi reads