Aurat ki aatma hindi horror story
औरत की आत्मा यह एक चौका देने वाली घटना है । जो 1950 मे घटी हुई थी। उत्तर प्रदेश के रानी बाजार गांव में एक रामप्रकाश तिवारी नाम का आदमी रहता था। उसकी 5 साल की लड़की थी। उसे कैंसर की बीमारी थी और उसकी कई जगह से इलाज कराने के बाद भी वह जिंदा ना बच सकी। रात के 1:00 बजे उसकी मौत हो गई । उसी रात को एक दूसरे गांव में मोहिनी नाम की एक औरत की ट्रक से टकराने की वजह से मौत हो गई। मृत के परिवार वाले लोगों ने उस औरत का दाह संस्कार कर दिया। दूसरी तरफ जब रानी बाजार में उस मृत लड़की को दफन करने के लिए जंगल में जा रहे थे। अचानक रास्ते में उसकी शरीर में कुछ हलचल हुई और वह उठ खड़ी हो गई। लोग यह देखकर डर गए। लेकिन बाद में उस लड़की को जिंदा देखकर उसके परिवार वाले लोग बहुत खुश हो गए। लेकिन लोगों को यह पता नहीं था। कि उस लड़की के शरीर को किसी और की आत्मा ने जकड़ लिया है। उस 5 साल की लड़की के अंदर मोहिनी की आत्मा घुस चुकी थी। वह अलग जगह पर आकर बहुत दुखी और परेशान हो गई थी। उसका खाना खाने में भी मन नहीं लगता...
Comments
Post a Comment